छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 5 महिला नक्सली हैं। यह सभी गढ़चिरौली के गांव दलम और कनकसुर दलम के रहने वाले हैं। सभी 6 के ऊपर 31 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था।
छत्तीसगढ़ पुलिस एवं महाराष्ट्र पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान चला रही है। इससे नक्सली अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। इन सभी नक्सलियों ने आज गढ़चिरौली उपमहानिरीक्षक महादेव तांबड़े के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि वे शासन की योजनाओं से जुड़कर आम जीवन जीना चाह रहे हैं।
आज जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें 30 वर्षीय संदीप उर्फ महारु शामिल है। यह साल 2011 से दलम में काम कर रहा था। इसी के साथ ही महिला नक्सलियों में मनीषा और बाली उर्फ गंगाबाई, स्वरूपा उर्फ सरिता, अग्नि उर्फ नीला, ममिता ऊर्फ ममता, तुलसी उर्फ मासे शामिल है।